गुमला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। गुमला थाना क्षेत्र के बरिसा पहाड़ से पुलिस ने बुधवार को फ़सिया पोढाटोली निवासी 30 वर्षीय प्रकाश उरांव का शव बरामद किया था। युवक को बड़ी बेरहमी से पत्थर से कूचकर मार डाला गया था। पुलिस ने अनुसंधान करते हुए इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को गुमला थाने आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में करौंदी निवासी आदित्य कुमार सिंह, सुनील उरांव उर्फ काड़ा और खोरा गांव निवासी उत्तम कुमार साहू शामिल है।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए SDPO गुमला मनीष चंद्र लाल ने बताया कि पराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि वर्ष 2019 में प्रकाश और उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में बदले की भावना से इन लोगों ने पत्थर से कूचकर प्रकाश की हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा पत्थर और अपराधियों की बाइक जब्त की गई है। छापामारी टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार के अलावा SI सुदामा राम, विवेक पांडे, मोहम्मद मुजम्मिल, रमाकांत सिंह, बबलू बेसरा सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.