पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रामगढ़ फोरलेन बायपास पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार पलट गई। हादसे में कार में बैठे रिटायर्ड टीचर की माहिमा पांडेय (66) की मौत हो गई। जबकि, 6 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ। घटना के बाद फॉर्च्यूनर का ड्राइवर का फरार है। पुलिस ने मृतक के शव काे पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है।
दरअसल, गुरुवार की सुबह 6 बजे रांची के सुखदेव नगर पंडरा के शहदेव नगर निवासी रिटायर्ड टीचर शिक्षक महिमा पांडेय अपने परिवार के साथ बनारस से पूजा कर फॉर्च्यूनर से वापस रांची लौट रहे थे। इस बीच कोठार ओवरब्रिज पार करने के बाद ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।
घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई और गाड़ी को सीधा कर लोगों को बाहर निकाला। इसमें चार महिला, एक 12 साल का लड़का, एक युवक और महिमा पांडेय शामिल थे। गंभीर रूप से घायल महिमा पांडेय को सदर अस्पताल ले जाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि, सवार महिला और अन्य लोग को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना पर मृतक के बेटे संतोष पांडेय रामगढ़ पहुंचे और थाना में आवेदन देकर ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.