देवघर में गुरुवार को सड़क हादसा हुआ है। सारवां थाना क्षेत्र स्थित सारवां-सारठ मुख्य मार्ग पर सुबह दो गाड़ियों के बीच भिडंत हो गई। इसमें करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सारठ सीओ के सूमो में बैठकर कार्यपालक दंडाधिकारी सुप्रिया भगत देवघर से कर्मियों के साथ सारठ जा रही थीं। इसी दौरान सारवां ब्लॉक के समीप तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। दुर्घटना में वाहन सवार लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान सुप्रिया भगत, जौली देवी,आरती देवी,मुकेश राउत,प्रदीप कुमार राउत,सुभाष कुमार के रूप में की गई है।सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सभी सरकारी कर्मचारी और अधिकारी पंचायत चुनाव कार्य के लिए जा रहे थे। इसमें सुप्रिया को RO बनाया गया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.