झारखंड के धनबाद व गिरिडीह इलाके में पिछले 24 घंटे के अंदर हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 1 युवक की मौत हो गई। करीब 7 लोग घायल हुए। धनबाद के बैंक मोड-धनसार क्षेत्र में 1 अनियंत्रित पेट्रोल टैंकर ने 2 वाहनों को रौंद दिया। इसमें 4 लोग घायल हो गए। वहीं गिरिडीह में घाघरा कॉलेज के पास एक हाईवा ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 3 युवक घायल हो गए। इलाज के दौरान 1 युवक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच प्रारंभ कर दी है।
पहला हादसा : धनबाद
धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर पथ पर शुक्रवार की देर शाम पेट्रोल से भरा एक टैंकर बेकाबू हो गया। इस दौरान शहर के व्यक्त इलाके में टैंकर ने दो वाहनों को अपनी चपेट में ले दिया। इसमें एक कार तथा दूसरा बैटरी चालित वाहन था। इसके अलावा कुछ दो पहिया वाहनों को भी टक्कर मारी। घटना में 4 लोग घायल हो गया। वाहन अनियंत्रित होने के बाद चालक चिल्लाकर लोगों से टैंकर के आगे से हटने की अपील करता रहा। इस कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
दूसरा हादसा : गिरिडीह
गिरिडीह में घाघरा कॉलेज के पास शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे एक बाइक व हाईवा के बीच टक्कर हो गई। बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिपुल के पास हुए इस हादसे में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको गांव के निवासी हैं। पवन, पंकज व आशीष के रूप में हुई। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे तरफ से आ रहे हाईवा ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इलाज के दौरान इसमें से 1 युवक की मौत हो गई है। हालांकि पुलिस ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.