नक्सलियों व उग्रवादियों पर नकेल कसने की कोशिश में जुटी झारखंड पुलिस की पश्चिमी सिंहभूम टीम को बड़ी सफलता मिली है। चाईबासा के गुवा इलाके से प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआइ से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से संगठन का पर्चा व हथियार बरामद किया गया। जांच में पता चला कि इन लोगों ने इलाके के एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके अलावा बालाजी स्पंज कंपनी में हथियार के साथ प्रवेश कर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की।
शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अजय लिंडा ने पत्रकारवार्ता कर इसकी जानकारी दी। बताया गया कि सूचना मिली थी वनदेवी मंदिर के पास कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोग जुटे हुए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू के नेतृत्व छापेमारी की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद अपराधी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस की घेराबंदी के बाद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के हत्थे चढ़े सभी अपराधी पश्चिमी सिंहभूम के अलग अलग गांव के रहने वाले है। कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत यह एक महीने में पुलिस को मिली दूसरी बड़ी सफलता है। पूर्व में सरायकेला से शीर्ष माओवादी नेता किशन दा की गिरफ्तारी हुई है।
ये हुए गिरफ्तार
दीपक गोस्वामी,चुन्नू दास, तापस दास, सोनू महापात्रा,विनय कुमार दास,विकास कुमार सिंह
बरामद हथियार
दो देशी कट्टा एक देशी पिस्टल, चार राउंड जिंदा गोली 8 एमएम तथा चार राउंड 7़65 केएफ पिस्टल का एक मैगजीन, एक काले रंग की स्कूटी, एक ब्लू रंग की मोटरसाइकिल
गुवा के बड़ा जामदा में दर्ज था मामला
इन अपराधियों के खिलाफ गुवा के बड़ा जामदा में मामला दर्ज था। इसमें आरोप लगाया गया था कि इन लोगों ने विपिन चंद्र महाकुड नाम के व्यक्ति को घर से उठाकर दूर मंदिर पर ले गए। मारपीट कर हाथपैर तोड़ दिया। इसके अलावा इनसे 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस लंबे समय से इन मामले में शामिल अपराधियों की तलाश कर रही थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.