रांची में ट्रैफिक व्यस्था की सीएम ने की समीक्षा:फ्लाईओवर निर्माण के वक्त रांची शहर में स्मूथ ट्रैफिक सिस्टम, सीएम ने दिया निर्देश

रांची13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
रांची में ट्रैफिक व्यस्था की सीएम ने की समीक्षा - Dainik Bhaskar
रांची में ट्रैफिक व्यस्था की सीएम ने की समीक्षा

रांची शहर में बन रहे फ्लाइओवर ने शहर की रफ्तार कम कर दी है। लोगों को परेशानी ना हो और ट्रैफिक स्मूथ रहे इसे लेकर सीएम ने राजधानी रांची में बन रहे कांटा टोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।

सीएम ने ट्रैफिक को लेकर जताई चिंता
मुख्यमंत्री ने विशेषकर कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के जंक्शन पर ट्रैफिक सिस्टम व्यवस्थित रखने की दिशा में उठाए जा रहे तकनीकी पहलुओं की जानकारी जुडको और पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं से ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों फ्लाईओवर के जंक्शन पर स्मूथ ट्रैफिक के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

सीएम ने दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने दोनो फ्लाईओवर के निर्माण के क्रम में यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अभियंताओं से कहा कि अगर फ्लाईओवर को लेकर किसी तरह की तकनीकी अड़चन आ रही है तो उसका अविलंब समाधान निकाला जाए।

हर हाल में तय समय पर पूरा हो काम
उन्होंने कहा कि दोनों ही फ्लाईओवर का निर्माण तय समय तक हर हाल में हो जाना चाहिए। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाई ओवर निर्माण में आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है । इस मौके पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल और पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...