पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सीतारामडेरा के छायानगर में एक महिला ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। 52 सला की महिला श्रेया नाग ने घर में ही पंखे से फांसी लगाई। उसके बेटे ने दोपहर ढाई बजे से कमरे में लटके हुए देखा। इसके बाद बेटा अपनी मां को एमजीएम अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका गणपत नाग की पत्नी थी। मामले को लेकर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के दौरान महिला घर पर अकेली थी। पुत्र के अनुसार मां मानसिक तनाव में थी। उसका इलाज चल रहा था।
पुत्र नरेश कुमार नाग ने बताया वह साकची के एक कपड़ा दुकान में काम करता है। दोपहर वह खाना खाने के लिए घर आया था। इसी दौरान मां को फंदे से लटकता पाया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.