पहले ही दो शादियां कर चुका युवक तीसरी के चक्कर में ऐसा फंसा की मौत को गले लगाने की कोशिश की। दो पत्नी और दो बच्चे के पिता को पड़ोस में रहने वाली 15 साल की नाबालिग लकड़ी से प्रेम हो गया। पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ मुंबई फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू की, दबाव बनाया तो घर लौटे। घर में विवाद हुआ तो पहले नाबालिग युवती ने बाथरुम में रखा एसिड पी लिया। थोड़ी देर बाद युवक ने भी एसिड पी लिया अब दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना धनबाद के वासेपुर इलाके की है। दो पत्नी और दो बच्चों वाले 30 वर्षीय मोहम्मद इजाद को पड़ोस में रहने वाली 15 साल की नाबालिग से प्रेम हो गया। दोनों ने घर छोड़ दिया और एक सप्ताह फरार रहे।
प्रेमिका को लेकर मुंबई फरार हो गया था युवक
30 वर्षीय इजाद अहमद दिहाड़ी मजदूरी करके घर चलाता है। शनिवार को इजाद ने अपनी पत्नी नसीम परवीन को मायके भेज दिया। पति इजाद पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ भाग गया। लड़की के घरवालों को जब इसकी खबर मिली तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों मुंबई फरार हो गये। पुलिस ने युवक से संपर्क साधा औऱ उसे समझाकर वापस बुलाया। लड़की इजाद या अपने पिता के घर जाने से इंकार कर रही थी। वो इजाद पर अलग रहने के लिए दबाव बना रही थी। इजाद उसे जबरन घर लेकर आया।
प्रेमी के साथ अलग रहना चाहती थी नाबालिग युवती
नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ अलग रहना चाहती थी। किशोरी की इस बात को लेकर खूब बवाल मचा। नाबालिग लड़की ने बाथरु साफ करने वाला एसिड पी ली। इसके तुरंत बाद इजाद ने भी बोतल का बचा हुआ एसिड पी लिया।
गंभीर है दोनों की स्थिति
दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को एसएनएमएमसीएच भेज दिया। किशोरी की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की स्थिति गंभीर है। इलाज चल रहा है। किशोरी की हालत ज्यादा खराब है। आसीसीयू में उसे वेंटिलेटर लगाना पड़ा है।
इजाद की दूसरी पत्नी ने क्या कहा
मोहम्मद इजाद की पत्नी नसीम परवीन ने बताया वह इजाद की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी से उसे एक बेटी है। पहली पत्नी अब उसके साथ नहीं रहती है। वह अपनी बेटी को लेकर अलग हो गई है। इजाद कई बार पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। अगर मैं रोकती थी तो मुझे छोड़ देने की धमकी देता था। मेरे साथ मारपीट करता था।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.