पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वेस्ट बोकारो ओपी के केदला में बुधवार देर रात पेड़ से एक महिला का शव लटका मिला। महिला की पहचान केदला महुआ धौड़ा निवासी चंपी देवी (32) के रूप में हुई है। बुधवार को दिन में वह अपनी ननद के घर गई थी। वहां से छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वो वापस लौट रही थी। लेकिन, देर रात तक घर नहीं पहुंची। रात में CCL केदला उत्खनन परियोजना के कोल डिपो के पास चंपी देवी का शव पेड़ मिला।
जानकारी के मुताबिक, चंपी देवी के चार बच्चों की मां है। पति जनार्दन यादव दिल्ली में मजदूरी करता है। चंपी देवी यहां अपने बच्चों के साथ रहती थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने आत्महत्या की है या फिर यह हत्या है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.