सरायकेला खरसावां जिले में मंदिर से पूजा कर निकल रहे युवक पर चाकू से हमला किया गया है। मामला कपाली OP अंतर्गत तामुलिया का है। बताया जा रहा है कि स्थानीय युवक नीतेश गिरी सेवालाल केवट शिव मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा कर बाहर निकलने के दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ। हमले का आरोप टार्जन नामक युवक पर लगा है। हमलावार पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए हिंदूवादी संगठनों के लोग थाने पहुंच गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस घटना में नीतेश के हाथ में चोट आई है। उसे इलाज के लिए MGM अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नीतेश मंदिर में पूजा करने आया था। टार्जन ने नीतेश को पूजा करने से मना किया। इसके बावजूद वह पूजा करने मंदिर में चला गया। पूजा कर वह जैसे ही मंदिर से बाहर निकला टार्जन ने उस पर हमला कर दिया। चाकू से गले पर वार करने का प्रयास किया गया। इस बीच युवक ने हाथ से चाकू को रोकने का प्रयास किया। इसमें वह घायल हो गया। नीतेश ने बताया कि इससे पूर्व भी टार्ज़न ने उस पर हमला किया था।
पूरे विवाद का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर इन दोनों युवकों के बीच विवाद की असली वजह क्या है। मंदिर में पूजा करने के मामले में विरोध को लेकर पुलिस असमंजस में है। लिहाजा पूरे प्रकरण के बारे में पूछताछ के लिए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.