सरायकेला-खरसावां जिले में सरायकेला-टाटा मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे दर्दनाक हादसा हुआ। पुरानी पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वाले युवक की पहचान 21 वर्षीय विजय मंडल के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार विजय मंडल रविवार को अपनी बहन के घर भुरकुली शादी समारोह में गया हुआ था। सुबह करीब तीन बजे अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान पुरानी पुलिस लाइन के पास सड़क किनारे रेलिंग से बाइक टकरा गई। इसमें घटनास्थल पर ही युवक की उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले ही युवक के पिता की मौत हृदय गति रुकने से हुई थी। घर में उसके मां और एक बड़ा भाई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.