शाहपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक प्रदर्शनी सह माता सबरी सुशीला मेहता मेधावी पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य शिक्षामंत्री अन्नपूर्णा देवी,विद्यालय के निदेशक सह पांकी विधायक डॉ. एसबीपी मेहता,विशिष्ट अतिथि सांसद विष्णु दयाल राम,विधायक आलोक चौरसिया,पूर्व विधायक शिवशंकर उराव,विधायक पुष्पा देवी, प्राचार्य डॉ एके सिंह ने समारोह का संयुक्त तौर पर उद्घाटन किया।
स्वागत उद्बोधन विद्यालय की अकादमिक निदेशक डॉ सिम्मी मेहता के द्वारा दिया गया। प्राचार्य डॉ एके सिंह ने विगत सत्र में बच्चों के द्वारा प्राप्त उल्लेखनीय सफलता को बताया। वार्षिक प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा 856 मॉडल बनाए गए थे। माता सबरी सुशीला मेहता मेधावी पुरस्कार 213 मेधावी विद्यार्थियों को दिया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.