जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने की। जबकि संचालन कांग्रेस नेता साजन कुमार ने किया। कार्यक्रम से पहले कांग्रेसियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का ही देन है कि गरीब, शोषित, पीड़ित, दबे कुचले लोगों को एक सुरक्षा कवच में बांध कर रखा है।
लेकिन इन दिनों केंद्र में बैठी भाजपा सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर संशोधन करने का काम कर रही है। जो देश के हित में सही नही है। संविधान को अगर कोई रक्षा कर सकता है, तो वह कांग्रेसी पार्टी ही है। मौके पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रबानी हुसैन, महेंद्र प्रसाद ,बिजेंदर राम ,प्रवेश उरांव, कुलेश्वर उरांव ,सकेन्द्र यादव ,अखिलेश यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.