पलामू जिला में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो पदयात्रा लगातार किया जा रहा है।रविवार पड़वा प्रखण्ड में पदयात्रा निकाला गया। पदयात्रा पड़वा के मझिआंव पंचायत से शुरू होकर विभिन्न पंचायतों का भ्रमण करते हुए लामी पतरा में खत्म हुआ। पदयात्रा पार्टी के जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू के नेतृत्व में निकला।भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नफरत छोड़ो देश जोड़ो सहित कई नारे लगा रहे थे।
जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि देश में नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है केंद्र की वर्तमान सरकार हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई को आपस में लड़ा कर सत्ता में बने रहना चाहती है ।जो देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है ।
बिट्टू पाठक ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश के विभिन्न हिस्सों में 75 दिनों से भारत जोड़ो यात्रा का कर रहे लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी देश की संस्कृति और संस्कार को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रही है ।कांग्रेस देश को तोड़ने की नहीं बल्कि जोड़ने की राजनीति करती है।
पदयात्रा में पड़वा प्रखंड प्रभारी रामाशीष पांडेय, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी,शमीम अहमद राइन, सत्यानंद दुबे, राजेश चौरसिया, अशोक पासवान, सिराजुद्दीन अंसारी, अजय साहू, देवगंग शुक्ला ,देवराज राम ,प्रदीप पासवान ,रामजन्म सिंह, अभय पांडेय, फारूक अंसारी, इम्तियाज अंसारी, भीम महतो,योगेंद्र राम अजय भुईयां, कालीचरण मेहता सहित कई लोग मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.