शनिवार को पड़वा प्रखण्ड प्रमुख कार्यालय परिसर में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रखण्ड प्रमुख गीता मेहता, उपप्रमुख धर्मवीर सिंह उर्फ मंटू , बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं कैंडल जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रखण्ड प्रमुख गीता मेहता ने कहा कि यह संविधान ही है जो हमलोगों को एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है।
जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाता है। वहीं इसके दिए मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियों को भी याद दिलाता है। प्रमुख गीता ने कहा कि संविधान दिवस सरकार एवं राजनीतिक पार्टियों का पर्व नहीं है बल्कि यह पूरे देश की जनता का पर्व है। देश के हर नागरिक के लिए यह गौरव का दिन है। बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में खास अहमियत रखता है। बाबा भीमराव अंबेडकर को किया नमन।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.