प्रखण्ड के सेवरा गांव में कोरेटवा पायोनियर धान बीज कम्पनी ने विशाल फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें पायोनियर हाइब्रिड धान सत्ताइस पी सैतिश की गुणवत्ता और विशेषता इलाकाई किसानों को बताए गए।
मौके पर मौजूद डालटनगंज के मैनेजर अमरेश कुमार ने किसानों को बताए कि पायोनियर सत्ताइस पी सैतीश अत्यधिक पैदावार वाला हाइब्रिड धान की किस्म है। जिसकी बाली अन्य धान के मुकाबले लम्बी और गुच्छेदार एवं वजनदार होती है। इससे किसानों को अत्यधिक उपज मिलता है। किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त होता है। साथ ही किसानों को धान के फसल में लगने वाली बीमारियों और किट संबंधित जानकारी दी गई।
मौके पर मौजूद सतबरवा प्रखण्ड के क्षेत्रीय निदेशक दिनेश कुमार मेहता किसानों को धान के सम्बन्ध में जानकारी दिए। इस मौके पर मौजूद रामधनी यादव,बसंत यादव,चंदन यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.