जलवायु परिवर्तन का दुष्परिणाम पलामू में सामने आने लगा है। जिससे पलामू के लोगों को जनवरी के आखिरी में फरवरी के आखिरी और मार्च के पहले सप्ताह जैसी गर्मी का अहसास हुआ। इस बार जनवरी की 25 तारीख को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
जो जनवरी में अधिकतम तापमान ने नया रिकाॅर्ड है। इसके पहले 2019 की 21 तारीख व 2009 की 26 तारीख को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। साल 2023 में जनवरी माह में जहां अधिकतम तापमान का नया रिकाॅर्ड बना।
महीने में 8 दिन अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस
वहीं दूसरी ओर जनवरी माह में आठ दिन अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। 12 जनवरी, 13 जनवरी व 23 जनवरी को 30.2 डिग्री सेल्सियस, 24 जनवरी को 31.5 डिग्री सेल्सियस, 25 जनवरी को 32.9 डिग्री सेल्सियस, 26 जनवरी को 31.6 डिग्री सेल्सियस, 29 जनवरी को 30.8 डिग्री सेल्सियस और 30 जनवरी को 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
किस साल रहा जनवरी का सबसे गर्म दिन
मेदिनीनगर में जनवरी के सबसे गर्म दिन की बात करें तो साल 2009 में 26 जनवरी को 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। साल 2010 में 30 जनवरी को 28 डिग्री सेल्सियस, 2011 में 15 जनवरी को 28.9 डिग्री , 2012 में 17 जनवरी को 26.6 डिग्री , 2013 में 18 जनवरी को 31.6 डिग्री , 2014 में 13 जनवरी को 32.2 डिग्री, 2015 में 22 जनवरी को 27 डिग्री , 2016 में 30 जनवरी को 30.8 डिग्री , 2017 में 26 जनवरी को 29 डिग्री , 2018 में 31 जनवरी को 29.5 डिग्री, 2019 में 21 जनवरी को 32.5 डिग्री, 2020 में 16 जनवरी को 30.8 डिग्री, 2021 में 7 जनवरी को 29 डिग्री और 2022 में 31 जनवरी को 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.