खबर का असर:रायबार में 5 एकड़ में लगी अफीम को पुलिस ने किया नष्ट

नौडीहा बाजार2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
अफीम की खेती को नष्ट करती नौडीहा बाजार की पुलिस। - Dainik Bhaskar
अफीम की खेती को नष्ट करती नौडीहा बाजार की पुलिस।

पलामू जिले के नक्सल प्रभावित बिहार के सीमा सटा नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पंचायत के रायबार में गुरुवार को नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमन कुमार व नौडीहा बाजार अंचला अधिकारी जीतेंद्र कुमार मंडल को अफीम की खेती होने की गुप्त सूचना मिलने पर गुरुवार को रायबार में 5 एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को अभियान चलाकर नष्ट किया।

अफीम की खेती पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती को नष्ट कर रही है और ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैला रही है। दरअसल अफीम की खेती के लिए पलामू की मिट्टी और जलवायु काफी मुफीद है। इसकी वजह से सैकड़ों एकड़ जमीन पर इसकी अवैध तरीके से खेती की जा रही है। आम ग्रामीण भी इससे होने वाली मोटी कमाई की वजह से इसकी खेती से जुड़ गए हैं। डगरा पंचायत के बिहार के सीमा पर सुदूरवर्ती जंगली इलाका रायबार, नवीगढ़ में वन भूमि पर‌ सैकड़ों एकड़ में अफीम की खेती हो रही हैं।

पोस्ता की खेती को नष्ट करने खेतों में उतरे एसपी

झारखंड-बिहार की से सटे मनातू के सीमावर्ती इलाके में हर वर्ष की तरह इस बार भी अफीम के कारोबारी पैर जमा चुके हैं।खेतों में पोस्ता की फसल लहलहा रही है।अफीम तैयार करने की तैयारी चल रही है।

नशे के इस कारोबार से संबंधित खबर को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से गुरुवार को छापा था। इस खबर को एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गंभीरता से लिया और मनातू पहुंच कर खुद पोस्ता की फसल को नष्ट करने के लिए खेत में उतर गए। पलामू अफीम के कारोबार के लिए सुरक्षित पनाहगार नहीं है।

खबरें और भी हैं...