प्रखंड अंतर्गत सुगना में कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के सत्र चार का फाइनल मुकाबला खेला गया। मुख्य अतिथि मुखिया मंजू देवी व विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य संग्राम सिंह उपस्थित थे। फाइनल मैच सगुना व रामसागर की टीम के बीच खेला गया। इसमें रेफरी जजमेंट के आधार पर सगुना की टीम को विजय घोषित किया गया।
विजेता टीम को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी व नगद राशि प्रदान किया गया। मौके पर जिप सदस्य संग्राम सिंह ने कहा कि खेल व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक मजबूती देता है।आज खेल से दूर होने के कारण अधिकतर युवा बीमारी से ग्रस्त होते जा रहे हैं। इसलिए शिक्षा के साथ खेल से जुड़े रहना भी आवश्यक है।
मुखिया मंजू देवी ने अपने पंचायत की टीम के विजय होने पर हर्ष व्यक्त किया। कहा कि पंचायत के खिलाड़ियों के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर पूर्व पंसस मुस्तकीम अंसारी, अंकित कुमार,सूरज कुमार, शाहिद कुमार व समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.