मेन रोड के नवनिर्मित तीन शिखर का श्रीदिगंबर जैन मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत श्रीमजि्जनेंद्र 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा विश्व शांति महायज्ञ व रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया है।
गांधी स्मारक आदर्श उच्च विद्यालय परिसर में 20 से 26 मई तक महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे। यहां, भव्य व आकर्षक पंडाल बनाए गए है। महोत्सव में देश-विदेश से जैन धर्मावलंबी शामिल होंगे।
शुक्रवार की प्रातः6 बजे जिनालय में मंगलाष्टक अभिषेक पूजन, मेन रोड के जैन मंदिर से 6.30 बजे श्रीजी की भव्य शोभा यात्रा व घट यात्रा निकलेगी। नगर भ्रमण महोत्सव स्थल पहंुंचेगी। गाजे-बाजे के साथ 11 रथ व घोड़े श्रीजी की पालकी की अगुवाई करेंगे।
महोत्सव स्थल पर 8.15 बजे ध्वाजारोहण,मंडप उद्घाटन,मंडप शुद्घ, सकलीकरण,इंद्र प्रतिष्ठा,मंडप प्रतिष्ठा,अभिषेक व पूजन की जाएगी। 9 बजे मुनिश्री मंगल देशना, शाम 6.20 बजे शंका समाधान,7.30 बजे आरती व प्रवचन और 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
गांधी स्कूल परिसर का वातावरण हो गया है भक्तिमय
गांधी स्कूल में पंचकल्याणक महोत्सव से वातावरण भक्तिमय हो गया है। यहां, भव्य पंडाल, मुख्य मंडप देखते ही बन रहा है। नवनिर्मित मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।
वहीं, परम पूज्य मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज और परम पूज्य मुनिश्री 108 अरहसागर जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम हो रहे है। महोत्सव में रमेश सेठी, विनोद जैन,मानिक जैन,ललित चूड़ीवाल,राजेंद्र पाटनी आदि थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.