गोला-मुरी मार्ग के पुरबडीह गांव के समीप बीती रात को सड़क दुर्घटना हुई। घटना में प्रखंड क्षेत्र के कोरांबे धोरधोरा गांव निवासी अघनु हेंब्रम उम्र 23वर्ष पिता गोलका मांझी की मौत हो गई। बताया गया कि मृतक अघनु अपने ससुराल प्रखंड क्षेत्र के टांडील गांव से बाइक पर सवार होकर अपने घर धोरधोरा जा रहा था। इसी बीच उक्त स्थल पर एक अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया।
जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मौत के बाद मृतक के घरों में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी घटना में कसमार प्रखंड क्षेत्र के बगदा गांव निवासी नित्यानंद महतो उम्र 40वर्ष पिता चुनू महतो बाइक पर सवार होकर रांची से अपने घर बगदा जा रहा था।
इसी बीच मगनपुर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने नित्यानंद महतो को जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ससुराल से लाैट रहे युवक की गई जान
शादी समारोह में जा रहे थे दो लोग, हादसे में हुए घायल, रिम्स में चल रहा है दोनों का इलाज
शादी समारोह में जा रहे दाे लाेग हादसे में घायल, रिम्स में चल रहा है इलाजवहीं तीसरी घटना में मगनपुर गांव निवासी सुरेश साव व चक्रवाली निवासी सुरेन्द्र साव बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे जेस्ट कार ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया।
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों को सीएचसी गोला में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.