छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 5 शिबु कॉलोनी में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान और संचालन संजय साव ने किया। इसमें सागर राम, राव राम, मोहन राम के नेतृत्व में दूसरे दलों को छोड़ दर्जनों महिला-पुरुष कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
जिनका जिलाध्यक्ष ने माला पहना कर पार्टी में स्वागत किय। मुख्य रुप से प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बेदी, पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो शामिल थे। बजरंग महतो ने कहा कि आप सभी युवाओं को शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।
क्षेत्र में बढ़ चढ़कर काम करेंगे। मैं बहुत गर्व महसूस करता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने मेरी पत्नी ममता देवी जैसी साधारण कार्यकर्ता को टिकट देकर विधायक बनाया। रामगढ़ विधानसभा के लोगों ने ममता देवी को 5 साल के लिए विधायक चुना था। लेकिन षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसा कर जेल भेज दिया गया।
इसका जवाब सभी से 27 फरवरी को वोटिंग के दौरान देने का आग्रह किया। मौके पर अमर राम, राज राम, अवतार कुमार, सोनू कुमार, पिंटू, विक्की कुमार, मालती देवी, कुंती देवी, रूबी देवी, जॉनी कुमार, चिंटू कुमार, सुजल कुमार, अनुराग कुमार, पियूष कुमार, देव कुमार, छोटू सोनकर, विकास कुमार राम, प्रभाकर सोनकर, अजय नायक, सिकंदर राम, जितेंद्र गुप्ता, अर्जुन मुंडा, जवाहर बाल मंच के चीफ कॉर्डिनेटर तारिक अनवर, जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, नगर अध्यक्ष बलराम साहू, आशिफ इकबाल, मना मंसूरी, सहजाद खान, गौरीशंकर महतो, कमलेश कुमार महतो, माणिक पटेल, तस्लीम अहमद, रवि कुमार, सनी, मुकेश सहित कई लोग मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.