श्रीराम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीतांबर महाराज ने रामगढ़ जिलाध्यक्ष के रूप में रांची रोड मरार निवासी बलजीत सिंह बेदी को मनोनीत किया है। बलजीत सिंह पूर्व में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मरार के 16 साल तक अध्यक्ष रह चुके है। वे सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति दुर्गा मड़ई मेला टांड़ सुभाष चौक के भी अध्यक्ष रहे है।
इसके अलावा वे हजारीबाग रामनवमी महासमिति के कई पदों का भी दायित्व संभाल चुके है। वे रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान के पद पर 6 वर्षों तक योगदान दिए है। समाज सेवा के क्षेत्र में इनकी विशिष्ट पहचान है। जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी से पीतांबर महाराज ने उम्मीद जाहिर की है कि वे ट्रस्ट के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.