अरगड्डा- नईसराय मुख्य सड़क पर शुक्रवार संध्या लगभग 5:45 बजे एक अवैध बालू लदा ट्रेक्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमें राहगीर व वाहन सवार बाल-बाल बच गए। घटना के बाद लोगो की भीड़ लग गई।
जानकारी के मुताबिक जीएम ऑफिस की ओर से तेजगति में ट्रिप मारने के चक्कर में अवैध बालू लदा ट्रेक्टर नईसराय की ओर जा रहा था। तभी डाले का दाया चक्का टूटकर अलग हो गया। जिससे अवैध बालू सड़क पर बिखर गया। इसमें किसी के चोट लगने की खबर नहीं मिली हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.