श्रीगुरु नानक पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। दिवस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को भारतीय संविधान जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने संविधान के महत्व को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। बच्चों ने प्रार्थना सभा में विद्यालय में अनेक प्रस्तुति माहौल को बहुत ही आकर्षक बना दिया। बच्चों ने संविधान दिवस को मनाने में भूमिका निभाई।
विद्यालय की एक बालिका ने संविधान के महत्व को दर्शाते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं को बताया। बच्चों ने स्लोगन पोस्टर तैयार की। प्रधानाध्यापक ने हरजाप सिंह ने बच्चों को सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।संविधान के नियमों के तहत सभी ने शपथ लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरजाप सिंह ने बच्चों को संविधान के नियमों को बताया और इन नियमों को अपनाकर कैसे जीवन को सरल बनाने की जानकारी दी।
प्रार्थना सभा में सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं थी।उन्होंने भी शपथ ग्रहण किया। प्रार्थना सभा में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रामगढ़ के अध्यक्ष परमदीप सिंह कालरा, अध्यक्ष हरपाल सिंह अरोड़ा,उपाध्यक्ष परमिंदर सिंह, जस्सल और कुलजीत सिंह कालरा,उपाध्यक्ष सह प्रबंधक मनमोहन सिंह लांबा सहित विद्यालय प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार परमजीत सिंह चमन, हरदीप सिंह ,पुसविंदर सिंह छाबड़ा, कुलजीत सिंह छाबड़ा,इंद्रपाल सिंह सैनी,ब्रह्म भसीन, विक्रमजीत सिंह कोहली,करमजीत सिंह मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.