सड़क दुर्घटना:मजदूरी करने पैदल जा रहे मजदूर की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत

रामगढ़2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़ फोरलेन बाईपास के नए दामोदर पुल कैथा के पास सड़क दुर्घटना में मजदूर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 9 बजे रामगढ़ नगर परिषद के मुरामकला के गोसा निवासी प्रदीप कुमार 35 वर्ष रोजाना की तरह मजदूरी करने पैदल कुजू के पैकी जा रहा था।

इस बीच दामोदर नदी पूल के पास अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार कर अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। उसके दो बच्चे है,एक 6 महीना और दूसरा 2 वर्ष का है। परिवार में पत्नी के अलावा बूढ़ी मां और सास है। लोगों का कहना है कि उसके परिवार में और कोई सदस्य नहीं है।

ऐसे में मृतक की पत्नी व बच्चे सहित मां व सास का भरण पोषण के लिए परेशानी होगी। आर्थिक रूप कमजोर इस परिवार को सरकारी मदद की जरूरत है। प्रशासन को तत्काल सहायता राशि का सहयोग करना चाहिए। इधर मृतक की पत्नी सीता देवी ने रामगढ़ थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसों पर रोक के लिए वाहनों की जांच अभियान

विधानसभा उपचुनाव सड़क हादसों पर रोक के लिए बरलंगा थाना पुलिस ने गुरुवार को जांच अभियान चलाया। जांच अभियान में पुलिस के साथ सैफ के जवानों ने दो पहिया, चार पहिया वाहनों की गहनता पूर्वक जांच के साथ तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि जांच बंगाल- झारखंड सीमा एवं रामगढ़, रांची जिला सीमावर्ती क्षेत्र पर किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...