दामोदर नदी तट के समीप सिरका मस्जिद मैदान पर अवैध रूप से भंडारण किए गए बालू स्थल पर खनन विभाग रामगढ़ की टीम ने गुरुवार सुबह छापामारी अभियान चलाया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों ने भी भाग लिया। छापामारी में खनन विभाग ने करीब 40 ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त कर श्रमिक मैदान अरगड्डा- सिरका के समीप डंप करवा रखा है। छापामारी के दौरान सिरका मस्जिद के आस-पास के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।
इस दौरान खनन विभाग के अधिकारियों और पुलिस से लोगों की कहासुनी भी हुई। इसे लेकर जिला खनन पदाधिकारी रामगढ़ नितेश कुमार ने बताया कि सिरका दामोदर घाट के करीब अवैध बालू जमा कर रखने का सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए अवैध बालू जप्त किया गया है। आगे इसकी नीलामी की जाएगी। बालू सरकार की संपत्ति हैं। छापामारी के बाद से ही अवैध बालू चलाने वाले माफियाओं पर हड़कंप व्याप्त हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.