यूपी के अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर का भव्य प्रारूप रथ का रामगढ़ आगमन पर स्वागत किया गया। देश भ्रमण के तहत कई राज्यों के साथ साथ झारखंड से रथ गुजर रही है।
सोमवार को श्री राम मंदिर प्रारूप रथ के रामगढ़ पहुंचने पर पटेल चौक में विहिप व बजरंग दल की अगुवाई में पहाड़ी महामाया देवी मंदिर के पुजारी दिनेश पाठक ने भगवान श्री राम की पूजा की,और विहिप की मातृशक्ति की रामगढ़ की संयोजिका अर्चना महतो,दुर्गा वाहिनी की महिला सदस्य सहित अनेक लोगों ने मिलकर आरती की।
इस दौरान जय श्री राम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इसके बाद श्री राम भक्तों की अगुवाई में रथ रामगढ़ नगर भ्रमण कर हजारीबाग के लिए रवाना किया गया। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह रथ का स्वागत कर मंदिर के प्रारूप रथ में स्थापित श्री राम मूर्ति का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सभी मंदिरों के बाद रथ की पूजा कर आरती उतारी गई। रथ पर पुष्प वर्षा किया गया।
रथ के स्वागत में विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल,दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति के सदस्यों के अलावा धर्मेंद्र साव भोपाली,अरुण कुमार महतो,विजू गोयनका,विनय शर्मा,संतोष सिंह यश वर्मा,यशोदा देवी,रवि मिश्रा,शिव महतो,बबलू शर्मा,सरोज कुमार, सोनू सिंह,दिनेश रजवार,अयोध्या वर्मा, नीरज गोयल, सन्नी कुशवाहा,प्रभात अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.