आजसू पार्टी:महिलाओं ने सुनीता चौधरी के पक्ष में वोटरों से मांगा सर्मथन

रामगढ़2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

आजसू पार्टी के पदाधिकारी के साथ उनकी पत्नी भी चुनाव प्रचार कर रही है। पार्टी के केंद्रीय सदस्य विमल बुधिया की पत्नी संगीता बुधिया, छोटे भाई की पत्नी शीतल अग्रवाल के अलावा पार्वती देवी घर-घर जाकर आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है।

इस दौरान आजसू के रामगढ़ जिला बनाने से लेकर विकास कार्यों को भी बता रही है। कह रही है कि पिछले 3 साल में विकास कार्य थम गया है। सुनीता चौधरी को जन समर्थन से विजयी बनाकर रामगढ़ के विकास को गति दिया जाएगा। वहीं लोगों के विश्वास पर खरा उतरेंगे। शहर की महिलाएं भी इस बार चुनाव में आजसू को जिताने का संकल्प ली।

खबरें और भी हैं...