पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जनता मज़दूर संघ बडका सयाल एरिया का एक दिवसीय सम्मेलन शनिवार को सौंदा डी में संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि रीजनल अध्यक्ष सह जेएसीसी सदस्य हरिशंकर सिंह और विशिष्ट अतिथि सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता और एरिया सचिव दशरथ कुर्मी के संचालन में सम्मेलन आयोजित हुई। आयोजित सम्मेलन में सयाल परियोजना और बिरसा प्रोजेक्ट कमिटी को भंग करके सयाल के लिए मुखिया दयानंद प्रसाद को प्रभारी और राजकुमार हेम्ब्रम को सह प्रभारी नियुक्त किया गया।
जबकि बिरसा प्रोजेक्ट के लिए राजेश घासी को प्रभारी बनाया गया। मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा को सेवानिवृत्त होने पर शॉल ओढ़ाकर कर अतिथियों ने सम्मानित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए रीजनल अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने कहा कि जनता मज़दूर संघ मजदूरों का संगठन है। सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद ने कहा कि जनता मज़दूर संघ को सीसीएल में नंबर वन यूनियन बनाना है। यूनियन में सभी को सम्मान दिया जाता है। मजदूरों की पहली पसंद जमस ही है। हम कोयला मजदूरों के हर संघर्ष में साथ खड़े है। सम्मेलन में सौंदा बस्ती मुखिया दयानंद प्रसाद अपने समर्थकों के साथ जनता मज़दूर संघ में शामिल हुए। सम्मेलन में चमन मुंडा, रवि गिरी,महेंद्र सिंह, परदेशी नोनिया, दिलीप गुप्ता, राजू मल्होत्रा, सतीश मोहन, जगदीश महतो आदि मौजूद थे।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.