महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी:पलाश मार्ट कार्यालय का बीडीओ ने उदघाटन किया

भवनाथपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • यहाँ की महिलाओं को रोजगार मिलेगा, नारी सशक्तिकरण बढेगा एवं महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी

प्रखण्ड परिसर में पलाश मार्ट कार्यालय का उदघाटन बीडीओ रविन्द्र कुमार ने फीता काट एवं नारियल फोड़ कर किया गया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि पलास मार्ट खुलने से यहाँ की महिलाओं को रोजगार मिलेगा, नारी सशक्तिकरण बढेगा एवं महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक नीरज कुमार ने बताया कि यह एक जेएसएलपीएस के माध्यम से चलाए जा रहा एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार देना है इस मे सभी प्रकार का घरेलू उत्पादन जैसे में आटा, चावल,हल्दी, चाना, जैसे समाग्री जो कि महिलाएं अपने घर मे उत्पादन करती है उसे बेच सकती है।इस मौके पर मीरा देवी,निरूपा देवी, किरण प्रजापति,प्रमिला देवी, सिमा देवी,मिना देवी,पुष्पा देवी,संध्या देवी,कंचन देवी,रंजीता कुमार,सोनू कुमार जयसवाल,चेतनाथ,मनोज कुमार,विष्णु देव् यादव आदि थे।

खबरें और भी हैं...