शोभा यात्रा राेकी:प्रशासन ने राेकी शोभा यात्रा, आक्रोश

चंदवा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाबा विश्वनाथ मंदिर समिति की ओर से बुधवार को प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसे प्रशासन ने रोक दिया। शनि मंदिर से निकली शोभायात्रा को प्रशासन ने थाना गेट के समीप रोक दिया। चंदवा के अंचलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कोविड काल का हवाला देते हुए शोभायात्रा को वापस करवा दिया।

मूर्ति के नगर भ्रमण कि अनुमति दी । इस बात को लेकर हिंदू धर्मावलंबियों में गहरा आक्रोश देखा गया। लोगों ने प्रशासन के रवैया पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। इनका कहना था कि धार्मिक कार्य से ही कोरोना फैलता है क्या। बुध बाजार एवम शुक्रवार की बाजार में होने वाला हजारों की संख्या में भीड़ प्रशासन की जानकारी में नहीं है।