पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में चर्चित कल्याण विभाग छात्रवृत्ति घोटाला में नामजद अभियुक्त सिमरिया प्रखंड के तत्कालीन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मिथलेश मिश्रा सहित तीन आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। चतरा पुलिस ने रविवार को तत्कालीन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मिथलेश मिश्रा के साथ आपूर्तिकर्ता अन्नया इंफोटेक कंपनी के संचालक आशीष कुमार एवं विराट टेलीकॉम कंपनी के संचालक टुनटुन कुमार मेहता को गिरफ्तार किया था।
सिमरिया एसडीपीओ वचनदेव कुजूर की टीम ने मिथलेश मिश्रा को रांची व आशीष व टुनटुन को हजारीबाग से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद सोमवार की सुबह घोटाले के तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में तत्कालीन डीसी जितेंद्र कुमार सिंह ने कल्याण विभाग में नौ करोड़ 33 लाख रुपये का छात्रवृत्ति घोटाला का उद्भेदन किया था।
इस मामले में जिले के दो तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी भोलानाथ लागूरी व आशुतोष कुमार के अलावा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मिथलेश मिश्रा सहित विभाग के नाजीर इंद्रदेव प्रसाद सहित एक दर्जन लोगों पर एफआईआर की गई। इस मामले में सरकार ने एक सप्ताह पूर्व ही तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी आशुतोष कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। भोलाथाथ लागूरी निलंबित हैं। मामले के आरोपी नाजीर अब भी जेल में है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.