पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड केसठ में बुधवार देर रात 10 बजे अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे मो साकिर को अपने चपेट में ले लिया। वाहन ने मो साकिर के माथा को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बताया जाता है कि मो साकिर यूपी का रहने वाला है। जो केसठ निवासी मो मंसूब की बेटी लाडली से विवाह कर केसठ में ही रहने लगा था।
मो साकिर का एक बेटा एक बेटी है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जाम लगने के आधा घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और परिजनों को समझा कर डेढ़ घंटे बाद जाम को हटाया गया। दुर्घटना में मौत की सूचना मिलने पर गुरुवार को पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने अपने समर्थकों के साथ पीड़ित परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए दुख व्यक्त किये।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.