प्रखंड क्षेत्र के 6 जगहों पर रविवार को टीकाकरण केंद्र बनाया गया, इसमें कुल 472 लोगों ने टीका लिया बीडीओ नितेश भास्कर एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिनेश सिंह ने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया।
इस क्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र केतार में 33,उप स्वास्थ्य केंद्र पाचाडुमर में 60, उप स्वास्थ्य केंद्र परती में 51, उप स्वास्थ्य केंद्र मेरौनी में 105, उप स्वास्थ्य केंद्र परसोडीह में 15 तथा उप स्वास्थ्य केंद्र मुकुंदपुर में 136 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.