पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरौंधी थाना क्षेत्र के राजी गांव के बुटहर टोला में 65 वर्षीय वृद्धा अपने पति और घर बार छोड़कर ओझाई करने वाले 75 वर्षीय दिव्यांग वृद्ध के साथ फरार हो गई है। यहां बताते चलें कि खरौंधी थाना क्षेत्र के राजी गांव के बुटहर टोला निवासी सुकर राम एवं जयमती देवी निसंतान दंपति हैं। सुकर राम की पत्नी जयमती देवी को ओझाई करने गये श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी लालमन राम से प्यार हो गया। ओझा हाथ एवं पैर दोनों से दिव्यांग होने के साथ साथ भरा पूरा परिवार वाला है।
वह संतान की प्राप्ति के लिये ओझाई करा रही थी। पिछले तीन वर्षों से ओझा लालमन राम संतान प्राप्ति के लिये कथित ओझाई कर रहा था। इस दौरान दोनों में प्यार इतना गहरा हो गया कि दोनों साथ साथ रहने को राजी हो गये। उधर काफी ओझाई के बाद भी जयमती को कोई संतान नहीं हुआ। अंत में जयमती देवी कोरोना काल के दौरान अगस्त माह में वृद्ध पति को छोड़ ओझा के साथ फरार हो गई।
पत्नी के फरार होने के बाद सुकर राम ने पुलिस से पत्नी को वापस लौटाने की गुहार लगाई। किंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया। अंत में पता चलने पर सुकर राम ने बंशीधर नगर थाना पहुंच कर पुलिस से पत्नी को ओझा से मुक्त कराकर वापस लौटाने की गुहार लगायी।
इधर जयमती देवी कोल्हूआ में अपने प्रेमी ओझा के साथ जीवन आनन्दमय बीता रही थी। इसी बीच बुधवार की शाम में पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। ओझा लालमन राम ने बताया कि उसने जयमती देवी से प्यार नहीं किया है। जयमती देवी ने ही प्यार किया है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.