पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गढ़वा जिला भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार झारखंड में अब तक एक भी नया काम नही कर सकी है। गढ़वा बाईपास केन्द्र सरकार की योजना है। पलामू के भाजपा सांसद विष्णुदयाल राम और गढ़वा के पूर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्र तिवारी के प्रयास से केन्द्र की भाजपा सरकार ने बाईपास निर्माण की अनुमति दिया है। यह बात आम लोगों को भी पता है। वे गढ़वा में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग भाजपा सरकार के किए गए कार्य को झामुमो सरकार की उपलब्धि बताने में दिन रात पसीना बहा रहे है। केन्द्र की भाजपा सरकार सिंचाई योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड को सोन नदी व कनहर नदी से पानी लाकर हर खेत को पानी देने का का करने जा रही है। इससे हर खेत सिंचित होगा। साथ ही केन्द्र का जल नल योजना से हर घर को पानी मिलेगा इस योजना को लेकर भाजपा सांसद दिन रात प्रत्येक प्रखंड का दौरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि भागोडीह ग्रिड निर्माण भाजपा सरकार की देन है। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही, गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी और मझिआंव के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी का सफल प्रयास का परिणाम है। झामुमो के लोग जनता को गुमराह करने में कोई कदम पीछे नही छोड़ रहे है। अब तक गढ़वा सहित पूरे झारखंड में एक भी नया काम झामुमो सरकार नही कर पाई है। झामुमो सरकार ने कई महीनों से वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित गरीब जनता को मिलने वाली सभी तरह का पेंशन बंद कर दिया है। आखिर वह पैसा कहाँ गया। झामुमो सरकार जनता को हिसाब दे। सरकार गठन के एक साल गुजर जाने के बाद भी युवाओं को रोजगार से दुर रखा गया है। झामुमो सरकार में दलाली बढ़ा है। अफसर खुलकर घुस ले रहे है।
बालू का माफियागिरी बढ़ा है। झामुमो सरकार में ठेकेदार व्यवसायी गरीब युवा किसान सब परेशान है। जनता झामुमो सरकार के इस कुकृत्य को देख रही है। जनता झामुमो सरकार को बहुमत देकर पछता रही है। झामुमो व कांग्रेस मिलकर झारखंड के विकास को 10 साल पीछे ढकेलने का काम कर चुके हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि झामुमो के विधायक प्रतिनिधि के ऊपर सदर अस्पताल के एएनएम के द्वारा आरोप लगाया गया। इस से यह स्पष्ट हो चुका है। हेमंत सरकार में किस तरह का खेल चल रहा है। झामुमो के लोग सिर्फ झूठा श्रेय लेने जानते है। झामुमो के लोग झूठा उपलब्धि के बारे में बयान देने से पहले अपनी सरकार में बैठे मंत्री विधायक के कार्यों की जानकारी रखें। क्योंकि जनता अब दुबारा भ्रमित नही होगी। जनता के साथ धोखा करने वाले झामुमो- कांग्रेस कभी जन हित में कार्य नही कर सकती है। जनहित के कार्य भाजपा ही करते आई है। अन्य पार्टियां अपने व अपने परिवार की उन्नति के लिए काम करते है। मौके पर वीणा पाठक, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनुप दुबे, जिला मंत्री अविनाश पासवान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, महामंत्री मनोज पाठक, संजय जायसवाल, विवेक तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजुद थे।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.