पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में आज शनिवार को बादल छाया रहा। साथ ही बूंदाबांदी भी हुईं। दिन के तीन बजे के बाद लोगों को सूर्य भगवान का दर्शन हुआ। लेकिन सर्द हवा चलने के कारण लोगों को कोई विशेष धूप की गर्मी महसूस नही हुई। मौसम में आई बदलाव की वजह से कई लोग घरों में दुबके रहे।
शनिवार को दिनभर सर्द हवा चलने के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। शनिवार को लोग ठंड स निजात पाने को लेकर अलाव तापते देखे गए। कृषि विज्ञान केंद्र के सियाराम पांडेय के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान साढ़े सात डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक दिन पहले 9.70 था न्यूनतम पारा
24 घण्टा में गढ़वा जिला के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पांच फरवरी को गढ़वा जिला में न्यूनतम तापमान 9.7 व अधिकतम तापमान 25.2डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि चार फरवरी को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8.1, तीन फरवरी को अधिकतम तापमान 22.9 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.