पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गढ़वा के बंशीधरनगर प्रखंड कार्यालय मेंं कागजों की ये कतार आधार कार्ड बनवाने के लिए है। यहां आधार के लिए लोग आधी रात से लाइन में लग जाते हैं क्योंकि प्रखंड में सिर्फ यहीं आधार बनता है और वह भी दिन में मात्र 40 ही। यहां बशीधरनगर ही नहीं, आसपास के भवनाथपुर, केतार, खरौंधी, सगमा, धुरकी के अलावा सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के कोन, विढमगंज से भी रोज सैकड़ों लोग आधार बनवाने आते हैं। इतनी कवायद के बाद आधार बना तो खुशकिस्मत वर्ना अगले दिन फिर से यही कार्रवाई।
हालांकि पांच महीने पहले सितंबर 2020 में एसडीओ जयवर्धन कुमार ने कहा था कि यहां जल्द ही दो और आधार सेंटर खोले जाएंगे। लोगों को परेशानी नहीं होगी, पर आज तक ऐसा नहीं हो पाया। इस बार भी पूछने पर उन्होंने जवाब दिया -दो और सेंटर खोलने के लिए ऊपर बात करेंगे। परेशानी नहीं होने देंगे।
इधर, कतार में अपने कागजात लगाए लोग बताते हैं कि वे पिछली रात को ही अपने घर से आधार बनवाने के लिए निकले हुए हैं। प्रखंड कार्यालय आकर अपने कागजात कतार में लगाकर उस पर पत्थर रख देते हैं। सुबह 10 बजे कर्मचारी आता है तो आधार बनाने का काम शुरू होता है।
ये कवायद इसलिए...क्योंकि सरकारी योजनाओं में अिनवार्य
कितनी देर तक खड़े रहते, इसलिए कागजातों को ही कतार में लगा दिया
रांची से आदेश है...एक दिन में 40 से ज्यादा आधार नहीं बनेंगे
बंशीधरनगर प्रखंड कार्यालय में मौजूद आधार सेंटर के कर्मचारी ने बताया कि उसके पास रांची से एक दिन में सिर्फ 40 आधार बनाने का ही आदेश है। इसलिए वह इससे ज्यादा आधार नहीं बना सकता।
सभी प्रखंडों में एक सेंटर, सिर्फ गढ़वा में 3 जगह बनता है आधार
जानकारी के मुताबिक, गढ़वा के सभी प्रखंडों में एक-एक सेंटर पर ही आधार बनाया जा रहा है। इस वजह से लोगों को परेशानी होती है। गढ़वा शहर में प्रखंड कार्यालय के अलावा दो बैंकों पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में भी आधार कार्ड बनवाने की सुविधा है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, स्कूलों में एडमिशन के लिए आधार जरूरी है।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.