पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गढ़वा जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर सदर थाना क्षेत्र के बंडा पहाड़ नववर्ष में पिकनिक मनानेवालों की पहली पसंद है़। यद्यपि यहां अधिकतर बैचलर लोग ही पिकनिक मनाने आते हैं। बावजूद दिसंबर के अंत व जनवरी के शरू होते ही यहां पिकनिक मनानेवालों की काफी भीड़ लगती है़। शहर के नजदीक होने के कारण काफी लोग यहां पहुंचते हैं। यहां पर पिकनिक मनाने आने वाले लोग बंडा पहाड़ के मनोरम दृश्य का भरपूर आनंद उठाते हैं। पहाड़ से सटे घनी जंगल है। जहां जंगली जानवर भी रहते हैं। जो यहां आनेवालों के लिए काफी मनोरंजक होता है़।
पहाड़ पर पहुंचने के बाद गढ़वा शहर के अलावे आस-पास के ईलाका काफी मनोरम दिखता है। पहाड़ पर पेंड़ नहीं होने के कारण इसका नाम बंडा पहाड़ पड़ा है। लेकिन पहाड़ से सटे काफी घने पेड़ पौधे व पानी की व्यवस्था है़। पहाड़ से सटे एक छोटी से नदी है। जिसमें पानी बहता है़। लेकिन गर्मी के दिनों में वह नदी सूख जाता है़। वैसे पिकनिक मनानेवालो लोग यहां साथ में पानी आदि लेकर आते हैं।
कैसे पहुंचे बंडा पहाड़
बंडा पहाड़ गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे तीन किमी की दूरी पर है़। यहां तक पहुंचने के लिए कोई भी वाहन नहीं चलता है़। इसलिए यहां लोग अपने वाहन से ही पहुंचते हैं। यहां आस पास जंगल है। साथ ही खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां आनेवाले लोग अपने साथ खाने-पीने का सामान लेकर आते है और मनोरम दृश्य को अपने कैमरे में कैद करते हैं।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.