पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने कहा कि बंद पड़े भवनाथपुर के तुलसीदामर डोमोमाइट खदान को फिर खोलवाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि मजदूरों को काम मिल सकें। मजदूरों ने भी 10 फरवरी से खदान शुरू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने का निर्णय लिया है। मजदूर हित में मैं हर संभव प्रयास करूंगा। वे शनिवार को स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने आरएमडी सेल के महाप्रबंधक मनोज कुमार से भी इस संबंध में चर्चा किया।
तुलसीदामर डोलो माइट खदान बंद होने से 730 मजदूर बेकार, फिर मिलेगा उन्हें रोजगार
उन्होंने कहा कि तुलसीदामर डोलो माइट खदान बंद होने से 730 मजदूर बेकार पड़े हुए हैं। उनके समक्ष विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। परिवार का भरण-पोषण के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी निमित्त मैंने खान सचिव श्रीनिवासन व कंपनी के अधिकारियों से भी वार्ता किया है। खान सचिव के निर्देश पर जिले के खनन पदाधिकारी ने रिपोर्ट सौंपा है कि माइंस पर सरकार का आठ करोड़ 81 लाख रुपये बकाया है। पैसा भुगतान करने के बाद खदान को 2022 तक चालू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की स्थिति को लेकर वे चिंतित हैं। खदान चालू होने से मजदूरों का काम मिल सकेगा। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर में श्रम रत्न अवार्ड कार्यक्रम कानपुर में भाग लेने जाने के क्रम में सर्किट हाउस में रूके थे। वे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं।
केंद्र सरकार किसान व देश खिलाफ कानून बनाएं है इसे वापस लेना चाहिए
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान व देश के खिलाफ कृषि कानून बनाए हैं। सरकार को इस कानून को वापस लेना चाहिए।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.