बंशीधर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी रामनाथ राम की पत्नी देवंती देवी (55 वर्ष) मारपीट की घटना में घायल हो गई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही अयोध्या राम की नतनी की तबीयत खराब थी।
अयोध्या राम ने देवंती देवी पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर गाली गलौज कर रहा था। जब देवंती ने उसका विरोध किया तो अयोध्या राम, कृष्णा राम, राकेश राम आदि लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.