पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा निवासी 48 वर्षीय भिखारी राम की मौत गुरुवार को विषैला जन्तु के काटने से हो गया। जानकारी अनुसार भिखारी राम पिछले मंगलवार को बकरी चराने जंगल गया था। ईसी बिच बकरी को निकालने के लिए झाड़ी में घुस गया। ईसी दौरान किसी विषैला जन्तु ने काट लिया। काटने के बाद भिखारी किसी तरह घर आया। घर आते ही घायल हो गया।
घायल अवस्था में परिजनों ने अंधविश्वास के चक्कर में आकर भिखारी को झाड़-फूंक कराने लगा। झाड़-फूंक कराने के बाद भिखारी की स्थिति और बिगड़ती गई। जिसके कारण गुरुवार को भिखारी की मौत हो गई। इधर मौत की सूचना पाकर सगमा मुखिया नारायणदास यादव, बीडीसी सदस्य गीता देवी ने मृतक के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.