पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जेएसईबी द्वारा चलाए जा रहे बिजली बकाएदारों के खिलाफ अभियान में रविवार को सरलाकला गांव के ग्यारह उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सुरेश महतो, मोहरलाल महतो, माया राम महतो, गणेश महतो, भीखमंग महतो, पिवेवार नायक, गुनाराम महतो, मोहन महतो, विष्णु बेदिया, मेहिलाल मुंडा और पारसनाथ महतो सभी पर एक लाख 13 हजार 478 रुपए का बकाया बताया गया है।
इधर उपभोक्ताओं ने कहा है कि हम मजदूरी करने वाले हैं। लॉकडाउन में किसी तरह का कोई रोजगार नहीं था। इसके बावजूद वे बकाया बिजली बिल किस्तों में चुकाने को तैयार थे। अभियान में महेंद्र महतो, महावीर महतो, नवीन हेम्ब्रम, मनोज महतो, नरेश महतो, सुधीर टॉपनो, इस्माइल अंसारी, जगमोहन मुंडा शामिल थे।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.