पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव प्रभात कुमार गुरुवार को सदर अस्पताल गुमला पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीज को संतुलित व पौष्टिक आहार नहीं दिए जाने तथा मरीजों के बीच राशन का चावल परोसे जाने के बावत दैनिक भास्कर में 11 फरवरी के अंक में छपी खबर पर ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद स्वतः संज्ञान लिया।
सचिव ने मरीजों के लिए खाना बनाए जाने वाले रसोई घर का निरीक्षण किया। खाना बनाने वाले कर्मी विशाल कुमार मरीजों को दिए जाने वाले भोजन को दिखाने को कहा गया। मगर इस दौरान कर्मी ने चतुराई से काम लिया। जिस बड़े बर्तन में मरीजों के लिए राशन का चावल बनाया गया था, सचिव के पहुंचने से पहले ही उसे छुपा दिया गया था।
इसके बाद कर्मी ने खुद के खाने के लिए छोटे बर्तन में बनाए गए फ्रेश चावल को दिखा दिया। इसके बाद बना हुआ दाल भी दिखाया। साथ ही सचिव को कर्मी द्वारा बताया गया कि मरीज व गर्भवती महिलाओं को अलग-अलग प्रकार का भोजन परोसा जाता है। वहीं एक दिन में सौ से डेढ़ सौ मरीजों को खाना खिलाया जाता है। जबकि हकीकत इसके इतर है। कर्मी की सुनने के बाद सचिव खुद अनाज भंडार कक्ष पहुंच गए। जहां उन्होंने पाया कि कुछ बोरियां में फ्रेश तो कुछ बोरियां में राशन के चावल है। राशन का चावल देख सचिव बिफर पड़े।
इसके बाद उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अस्पताल के मैनेजर को इसमें अविलंब सुधार करने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एक मरीज के परिजन विष्णु राम ने सचिव से मिलकर अस्पताल के कर्मियों की शिकायत की। विष्णु राम ने सचिव को बताया कि अस्पताल की नर्स मरीजों को डिस्चार्ज करने के समय अवैध रुपए की वसूली करती है।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.