घाघरा थाना के अरंगी गांव के समीप से घाघरा पुलिस ने शनिवार की शाम 7 बजे हजारीबाग बड़कागांव के जिकजोर ग्राम निवासी 55 वर्षीय शिबू मुंडा का शव बरामद किया। थानेदार आकाश कुमार पांडे ने बताया कि वह त्रिपुरा ईंट भट्ठा में काम करने के लिए गया था।
दोस्तों के साथ झारखंड आया। अपने घर नहीं जा कर दाेस्ताें के साथ अरंगी पहुंच गया। 4 दिन से अरंगी में रह रहा था। दिन रात शराब पीता था, परिजनों को सूचना दी गई पर परिजन शव ले जाने में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। फिर भी से शव को उसके पैतृक गांव भिजवाने की व्यवस्था कर रहे है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.