डीजल-पेट्रोल की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की साइकिल यात्रा:कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया आयोजन, कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

गुमला2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग गुमला की ओर से जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी के नेतृत्व में पेट्रोलियम, रसोई गैस और खाद्य सामग्री पर बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में पेट्रोलियम के दाम कम करो, रसोई गैस के दाम कम करो, खाद्य पदार्थों के दाम कम करो, गरीबों का शोषण बन्द करो, भाजपा सरकार होश में आओ जैसे नारे भी लगे।

अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने कहा कि आज पूरे देश में महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है। पेट्रोल डीजल के मूल्य में भारी वृद्धि हुई है। जिससे आम जनता और किसानों की कमर तोड़ दी है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चुमनु उरांव, वरिष्ठ कांग्रेसी मुरली मनोहर, पूर्व युवा अध्यक्ष राजनील तिग्गा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित उरांव आदि थे।

खबरें और भी हैं...