प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू आउटरीच सर्वे अभियान की समीक्षा करने लोहरदगा जिला के कुड़ू प्रखंड के पंडरा पंचायत में पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। जिसमें पंडरा गांव के ग्रामीणों के साथ साथ कुड प्रखंड के 14 पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड के कोरोना योद्धा भी शामिल हुए।
कोरोना योद्धा ने बताया कि कुड़ू प्रखंड में अबतक 799 संक्रमित घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें 120 लोगों के निधन की जानकारी मिली है। जिसकी जानकारी सरकार के पास शायद नहीं है, जबकि कई लोगों ने बताया कि इंदिरा आवास, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सक्षम व सामर्थ्य वान लोग उठा लेते हैं।
स्थानीय बालिका श्वेता कुमारी ने बताया कि उनकी बड़ी बहन 28 वर्षीय नम्रता प्रियदर्शनी की रिम्स में डॉक्टरों की लापरवाही से निधन हो गया। सेवा दल के अध्यक्ष संगीता उरांव ने कहा कि कांग्रेस के कोरोना योद्धा घर-घर जाकर काम कर रहे हैं और फार्म भरने में सहयोग कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि आउटरीच सर्वे अभियान का मुख्य उद्देश्य यही है कि इस महामारी में देश का कितना नुकसान हुआ है, कितने लोगों का निधन हुआ, बेरोजगार हुए हैं और उन्हें किस प्रकार से सहायता पहुंचा सकते हैं। इसकी वास्तविक स्थिति की जानकारी हासिल करने की जवाबदेही देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा सरकार के आंकड़े 4 लाख लोगों के निधन की है, लेकिन सच्चाई इससे काफी अधिक है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा केंद्र सरकार जो भारत में बैठी हुई है, उसका देश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। 20 करोड़ से अधिक लोगों ने अपना रोजगार खोया है।
गुमराह करने वाली सरकार से देश की जनता को बचाना है। मन की बात में प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण से निधन हुए लोगों को चार लाख सहायता राशि देने का वादा किया था, उससे भी सरकार मुकर गई। मौके पर हाजी सदरुल अंसारी, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी शकील अहमद, मोहम्मद इकबाल, लाल राजेश नाथ शाहदेव, आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रमेश उरांव, खुर्शीद आलम, इकबाल, साजिद खान व अन्य माैजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.