जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम 2021 कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में किया गया। मौके पर डीसी ने 18 प्लस छात्राओं को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं द्वारा घोष वादन प्रतियोगिता में भाग लिया गया।
बैगपाइपर, फ्लूट तथा ड्रम की ताल पर घोष दलों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में वर्ग 06-08 के चित्रकला प्रतियोगिता में घाघरा केजीबीवी की राेशनी कुमारी को प्रथम, सिसई केजीबीवी की ममता कुमारी को द्वितीय तथा भरनो केजीबीवी की पूनम कुमारी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ग 09-12 के चित्रकला प्रतियोगिता में रायडीह केजीबीवी की करुणा खलखो को प्रथम, गुमला केजीबीवी की दीपा कुमारी को द्वितीय तथा भरनो केजीबीवी की चांदनी कुमारी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में घाघरा केजीबीवी की रिंकी कुमारी को प्रथम, बिशुनपुर की सोनम टोप्पो को द्वितीय तथा भरनो की अर्पणा कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वर्ग 09-12 के निबंध प्रतियोगिता में रायडीह केजीबीवी की आरती कुमारी को प्रथम, घाघरा केजीबीवी की शंभू नाथ को द्वितीय तथा सिसई की सहाना परवीन को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वर्ग 09-12 के वाद-विवाद प्रतियोगिता में घाघरा की खुशबू कुमारी को प्रथम, रायडीह की रूपा कुमारी तथा बिशुनपुर केजीबीवी की किरण उरांव को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी में भरनो प्रथम
विज्ञान प्रदर्शनी में भरनो केजीबीवी की खुशबू कुमारी एवं रिया कुमारी ने प्रथम, बसिया केजीबीवी की दीपिका कुमारी एवं जिज्ञासा कुमारी ने द्वितीय तथा रायडीह केजीबीवी की सीता कुमारी एवं अनीता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। घोष वादन प्रतियोगिता में केजीबीवी सिसई को प्रथम, केजीबीवी भरनो को द्वितीय तथा केजीबीवी डुमरी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ए.पी.जे अब्दुल कलाम फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीयभाषण प्रतियोगिता में ताशा झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल प्रतिभागियों को उपायुक्त द्वारा मेमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सफल संचालन सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य स्वपन कुमार राय एवं माया सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.