पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर खटवा नदी पुल के पिलर से बाइक टकराने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों नशे में थे और बिना हेलमेट के बाइक पर सफर कर रहे थे। इसी दौरान बाइक के तेज गति होने के कारण उनकी बाइक पुल के पिलर से टकरा गई। जिससे दोनों बाइक सहित गिर गए और घायलावस्था में बेहोश हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर दो बजे बाइक पर सवार दोनों युवक गुमला से टोटो की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में खटवा पुल से क्राॅस होने के दौरान पिलर में जाकर जोरदार टक्कर मार दी और वहीं पर गिर गया।
जबकि बाइक पुल के दूसरे छोर में जाकर गिर गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग जो खेत में काम कर रहे थे। वे लोग वहां पहुंचकर सर्वप्रथम 108 एम्बुलेंस को फोन कर घटना स्थल पर बुलाया। लगभग 15 मिनट में एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को सदर अस्पताल लेकर इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही एएसआई महेन्द्र पासवान दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर बाइक को कब्जे में लेते हुए थाना ले आया। इधर चिकित्सक राजेश टोप्पो ने बताया कि दोनों के सिर पर गंभीर चोट लगी है। जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। इधर एएसआई महेंद्र पासवान ने बताया कि दोनों घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों हेलमेट नहीं पहने हुए थे साथ ही नशे में थे। उनके पास पर्स व अन्य कोई भी सामान नहीं मिला है। जिससे पता चल पाए। वैसे पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।
पॉजिटिव- कुछ रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभव...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.